भारत के प्रमुख दर्रे की को याद करने की ट्रिक्स

भारत के प्रमुख दर्रे की को याद करने की ट्रिक्स :-



भारत के प्रमुख दर्रे :-


जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे :-
 TRICK-"जो पीर का बाबू"

नोट - इस Trick में एक शब्द "पीर" आया है जो मुस्लिम के धर्मगुरुओ को कहा जाता है अतः  मुस्लिम बहुल राज्य "जम्मू कश्मीर" हे।

1. जो :- जोजिला दर्रा  (जोजिला दर्रे का निर्माण सिन्धु नदी द्वारा हुआ है।)

2. पीर :- पीरपंजाल दर्रा 

3. का :- काराकोरम  दर्रा (लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचा दर्रा 5624 मिटर है। यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गयी है।)

4. बा :- बनिहाल दर्रा (बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है।  जवाहर सुरंग इसी में स्थित है।)

5. बू :- बुर्जिल दर्रा (बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगित को जोडती है।)




उत्तराखण्ड के प्रमुख दर्रे को याद करने की ट्रिक्स :-


TRICK :- "नीलिमा"
Note-"नीलिमा" इसमे "नील" का मतलब नीलकंठ भोलेनाथ से हे अर्थात उत्तराखंड में केदार नाथ जिससे हम यह trick किस राज्य  की है का नाम भी याद रख सकते हे।

1. नी :- निति दर्रा 

2. लि :- लिपुलेख दर्रा 

3. मा :- माना दर्रा 




हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे को याद करने की ट्रिक्स :-


TRICK :- "हिरोशिमा बड़ा" 

1. हि :- हिमाचल प्रदेश

2. रो :- रोहतांग दर्रा

3. शिमा :- शिपकला दर्रा (इसका निर्माण सतलज नदी से होता है जो शिमला से तिब्बत को जोड़ता है।)

4. बड़ा :- बड़ालाचा दर्रा


सिक्किम के प्रमुख दर्रे को याद करने की ट्रिक्स :-


TRICK-"नाथूलाल सिक्किम जायेगा"

1. नाथूलाल :- नाथूला दर्रा

2. सिक्किम-सिक्किम राज्य के दर्रे 

3. जायेगा :- जैलेप्ला दर्रा (जैलेप्ला का निर्माण तीस्ता नदी द्वारा होता है।)


मणिपुर के  दर्रे  को याद करने की ट्रिक्स :-

TRICK-"तुम"

1. तु :- तुजू दर्रा 

2. म - मणिपुर राज्य


अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे को याद करने की ट्रिक्स :-


 TRICK-"अरुण का दिया बुझा"

1. अरुण :- अरुणाचल प्रदेश 
"का-Silent" 

2. दिया :- दिफू दर्रा

3. बुझा :- बोम्डिला दर्रा


सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न और लेख। 🙌जय श्री गणेश 🙌

Share:

2 comments:

Thanks
आप का बहुत-बहुत धन्यवाद

Followers

Blogger templates

Popular Post

Wikipedia

Search results

Blog Archive